बीजेपी विधायक का बयान- कृष्ण जी टाइमपास के लिए नहीं, गाय ज्यादा दूध दें इस लिए बजाते थे बांसुरी


फ़ोटो-असम के बीजेपी विधायक दिलीप कुमार पॉल और बाँसुरी बजाते कृष्ण।


गुवाहाटी। असम के बीजेपी विधायक दिलीप कुमार पॉल ने  सिलचर में हो रहे एक कार्यक्रम में एक अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब भगवान कृष्ण बांसुरी बजाते थे तो गाय अधिक दूध देती थीं। कृष्ण टाइम पास करने के लिए बासुरी नहीं बजाते थे। दो बार के विधायक ने दावा किया कि अगर बांसुरी को विशेष धुन में बजाया जाए तो गाय में दूध की मात्रा बढ़ जाती है। बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए ये भी कहा कि यह गुजरात के  वैज्ञानिकों द्वारा साबित किया गया है कि अगर हम बांसुरी को कृष्ण की तरह धुन में बजाएं तो दूध की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है।



फ़ोटो- ट्वीट।


बाद में दिलीप पॉल ने ये भी दावा किया कि वह वैज्ञानिक नहीं हैं, लेकिन भारतीय पारंपरिक अध्ययन के व्यापक ज्ञान के आधार पर दावे कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों ने अब इन विचारों पर विश्वास करना शुरू कर दिया है। यह प्राचीन काल का विज्ञान था और हम इस तकनीक को आधुनिक समय में वापस लाने जा रहे हैं।