88 साल की इस महिला के अपराध जानकर दंग रह जाएंगे, 9 बार जा चुकी है जेल

 



फोटो-आरोपी महिला राजरानी


नई दिल्ली। पुलिस द्वारा दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस 88 साल की बुजुर्ग महिला का अपराध बहुत संगीन है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।  दरअसल यह नशे के कारोबार करती है। हीरोइन नामक नशीला पदार्थ बेचने के आरोप हैं। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 88 साल की इस महिला को दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 16 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। दिल्ली पश्चिम की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि ये पहली बार नहीं है जब आरोपी महिला राजरानी को ड्रग्स तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 1996 से अब तक 9 बार इसी तरह के अपराध में गिरफ्तार किया जा चुका है।


 


पुलिस के मुताबिक, नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम को  सूचना मिली कि राजरानी मादक पदार्थ की डिलीवरी लेने के बाद दोपहर करीब 3 बजे इंद्रपुरी में घर आएगी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारने की योजना तैयार की।  इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग महिला के खिलाफ ड्रग्स तस्करी की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बुजुर्ग हरियाणा की रहने वाली है लेकिन शादी के बाद वो दिल्ली अपने पति के साथ आकर रहने लगी। अपने पति की मौत के बाद उसने नशे के कारोबार में घर का खर्च चलाने के लिए उतरी। महिला के संपर्क पंजाब और उत्तर प्रदेश के ड्रग्स डीलरों से भी हैं। कस्ट्मर भी अमीर घरों के हाई प्रोफाइल लोग हैं। जो मुँह मांगे दामों में नशा खरीदते हैं।